America Deport Indian: अमेरिका से पनामा भेजे जाने के कुछ दिन बाद दिल्ली पहुंचे 12 भारतीय

Rozanaspokesman

देश

ऐसा माना जा रहा है कि ये 12 भारतीय उन 299 अवैध प्रवासियों में शामिल हैं, जिन्हें कुछ दिन पहले अमेरिका ने पनामा निर्वासित किया था।

12 Indians reach Delhi a few days after being deported from US to Panama

12 Indians reach Delhi a few days after being deported from US to Panama News In Hindi: अमेरिका से पनामा भेजे गए 12 भारतीय नागरिक रविवार शाम को लैटिन अमेरिकी देश से भारत लौट आए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

निर्वासित लोग नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। यह अमेरिका द्वारा निर्वासित किये जाने के बाद पनामा से लौटने वाला भारतीयों का पहला जत्था है।

ऐसा माना जा रहा है कि ये 12 भारतीय उन 299 अवैध प्रवासियों में शामिल हैं, जिन्हें कुछ दिन पहले अमेरिका ने पनामा निर्वासित किया था।

इससे पहले, डोनाल्ड ट्रम्प सरकार द्वारा अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के दौरान 5, 15 और 16 फरवरी को अवैध भारतीय प्रवासियों के तीन जत्थों को अमेरिका से वापस भेजा गया था।
 

( For More News Apart From 12 Indians reach Delhi a few days after being deported from US to Panama News in Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)