Agniveer Recruitment News:अग्निवीरों के लिए खुशखबरी! दिल्ली पुलिस भर्ती में 20 फीसदी आरक्षण लागू,उपराज्यपाल ने दी मंजूरी

Rozanaspokesman

देश

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीर सैनिकों को 20% आरक्षण देने के नए नियम को मंजूरी दे दी ।

Delhi Police to reserve 20 percent constable posts for ex-Agniveers

Agniveer Recruitment News: अग्निवीर सैनिकों के लिए बड़ी खबर है। अब दिल्ली पुलिस भर्ती में पूर्व अग्निवीर सैनिकों को 20% आरक्षण मिलेगा। इस नए आरक्षण नियम को दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने मंजूरी दे दी है। इस फैसले से अग्निवीर पदों से रिटायर होने वाले सैनिकों का भविष्य सुरक्षित हो सकेगा।

दिल्ली पुलिस में कुल पदों के 20% पद अब पूर्व अग्निवीर सैनिकों के लिए आरक्षित होंगे।

पूर्व अग्निवीरों को ऊपरी उम्र सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी।

पहले बैच से सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों को 5 साल की विशेष छूट दी जाएगी।

आयु सीमा के अलावा, अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test) से पूरी तरह छूट दी जाएगी।

इस भर्ती के तहत 42,000 से अधिक कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती होगी।

दिल्ली पुलिस में 42,451 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए आवेदन और नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। जैसे ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी, अग्निवीर सैनिकों के लिए लागू नियम भी लागू हो जाएंगे।

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक शर्तें:

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10+2 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है।

पूर्व अग्निवीर सैनिकों को नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

भर्ती से संबंधित अधिक विवरण और नोटिफिकेशन जारी होने के साथ साझा किए जाएंगे।

(For more news apart from Delhi Police to reserve 20 percent constable posts for ex-Agniveers news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)