Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra: राहुल गांधी अब शुरू करेंगे 'भारत न्याय यात्रा', 14 राज्यों से होकर गुजरेगी यात्रा

Rozanaspokesman

देश

वहीं अब राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा की शुरूआत करने जा रहे हैं. इस यात्रा कि  शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से होगी और 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी.

Rahul Gandhi will now start 'Bharat Nyay Yatra' News In Hindi

Rahul Gandhi will now start 'Bharat Nyay Yatra' News In Hindi: भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी नए साल में भारत न्याय यात्रा शुरू करने जा रहे हैं. बता दें कि पिछले साल राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की थी. जहां वो आम लोगों से रूबरू हुए थे. यह यात्रा सितंबर से लेकर इस साल 14 जनवरी तक चली थी. यात्रा की शुरूआत कन्याकुमारी से हुई और यह खत्म कश्मीर में हुई थी.

वहीं अब राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा की शुरूआत करने जा रहे हैं. इस यात्रा कि  शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से होगी और 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी. राहुल गांधी इस यात्रा में16 राज्यों को कवर करेंगे। जहां राहुल बस और पैदल 6 हजार किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करेंगे.

यो भी पढ़ें : Himachal Weather Update : प्रदेश में 29 दिसंबर के बाद मौसम लेगा करवट, बर्फबारी और बारिश करेगा हाल बेहाल

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने दक्षिण से उत्तर का सफर किया था. वहीं वो भारत न्याय यात्रा में  पूर्व से पश्चिम की ओर सफर करने वाले हैं. भारत न्याय यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा संस्कृरण कहा जा रहा है.   

बता दें कि 14 जनवरी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाएंगे और इस तरह भारत न्याय यात्रा की आधिकारिक तौर पर शुरूआत होगी। यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी और 20 मार्च को मुंबई में  जाकर खत्म हो जाएगी। 

इन राज्यों से  गुजरेगी भारत न्याय यात्रा

बता दें कि भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरने वाली है.  मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से भारत न्याय यात्रा गुजरने वाली है.'

(For more news apart from Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)