आलिया भट्ट ने दिया बेबी गर्ल को जन्म, कपूर खानदान में आई नन्ही परी

Rozanaspokesman

मनोरंजन, बॉलीवुड

आलिया भट्ट ने 12.05 मिनट पर दिया बेटी को जन्म दिया है।

Alia Bhatt gave birth to a baby girl

Mumbai : बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल आलिया भट्ट और हैंडसम हैंग रणबीर कपूर पेरेंट बन गए है। आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है। आज सुबह 8.20 मिनट पर दक्षिण मुम्बई के एच एन रिलायंस अस्पताल में आलिया को दाखिल कराया गया था। आलिया भट्ट ने 12.05 मिनट पर दिया बेटी को जन्म दिया है।  विश्वसनीय सूत्र ने बेटी को  जन्म देने की बात बताई। आलिया और रणबीर ने फिलहाल मम्मी-पापा बनने का अधिकारिक ऐलान नहीं किया है। 

गौरतलब है कि इसी साल अप्रैल में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर  शादी के बंधन में बंधे थे। जिसके 2 महीने बाद ही, आलिया  ने सोशल मीडिया पर सोनोग्राफी सेशन की फोटो शेयर करते हुए सभी को अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। और अब आलिया  ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। 

आलिया भट्ट ने पोस्ट कर फैंस को दी खुश खबरी 
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बेटी के जन्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।  उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है । 

फैंस ने दी आलिया भट्ट को बधाई

फैंस इस खबर को सुनकर काफी खुश हैं और कपूर और भट्ट परिवार को बधाइयां दे रहे हैं.

जानिए आलिया भट्ट ने सीजेरियन ​ डिलीवरी से बचने के लिए क्या किया 

आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है। आलिया भट्ट को लेकर खबर है कि उन्होंने बीते कुछ दिनों में अपना बहुत ख्याल रखा है. देर तक शरीर को आराम देने के अलावा उन्होंने कुछ एक्सरसाइज भी की हैं. सुबह-सुबह उठकर अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह पर योग भी किया है, जिससे बच्चे को नॉर्मल तरीके से जन्म देने में उन्हें मदद मिल सके.