इस साल Alia Bhatt से लेकर सोनम कपूर तक के घर गूंजी किलकारियां , इन सेलेब्स के घर भी आया नन्हा मेहमान

Rozanaspokesman

मनोरंजन, बॉलीवुड

यह साल बॉलीवुड के लिए काफी स्पेशल है। इस साल बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां माँ बनी है और उनके घर नन्हें मेहमान ने कदम रखा है।

Alia Bhatt to Sonam Kapoor this year, the house of these celebs also came with a small guest.

Mumbai : मां बनना हर औरत की जिंदगी का सबसे खूबसूरत अहसास होता है। चाहे आम लड़की हो या फिर कोई सेलिब्रिटी हर किसी के लिए ये एक यादगार पल होता है। कहते है जब तक एक लड़की माँ नहीं बनती उनका जीवन अधूरा होता है। एक औरत जब माँ बनती है तो वह  उसके जीवन का सबसे खूबसूरत पल होता है। और अब हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। वहीं आलिया के पहले भी कई अभिनेत्रियां है जिनके घर में इस साल बेबी के रूप में खुशियों ने दस्तक दी है। आइए आपको उनके बारे में बताते है। .... 

सोनम कपूर - पापा की लाडली सोनम कपूर ने भी इस साल बेबी बॉय जो जन्म दिया है। जिसकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं। 

काजल अग्रवाल – साउथ से लेकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी काजल अग्रवाल ने भी इस साल  एक बेटे को जन्‍म दिया है। काजल ने बिजनेसमैन गौतम कीचलू से शादी की थी। 

भारती सिंह - कॉमेडी क्वीन कहि जाने वाली भारती सिंह ने भी इस साल एक क्यूट से बेबी बॉय को जन्‍म दिया है। भारती सिंह ने हर्ष लिंबाचिया से शादी की है। 

पूजा बनर्जी – कई हिट टीवी शोज में नजर आ चुकी खूबसूरत एक्ट्रेस पूजा बनर्जी भी इस साल मार्च मां बनी हैं।  उन्होंने भी एक बेटे को जन्म दिया है। 

देबीना बनर्जी – टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी बहुत जल्द दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। लेकिन इसी साल उन्होंने अप्रैल में भी एक बेबी गर्ल को जन्म दिया था. था। 

प्रियंका चोपड़ा –  बॉलीवुड से हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। प्रियंका सरोगेसी की मदद से इसी साल एक बेटी की मां बनी है। जिसका नाम उन्होंने मालती रखा है। 

नयनतारा - साउथ  एक्ट्रेस नयनतारा भी इस साल माँ बनी है। नयनतारा सरोगेसी की मदद से  2 बेबी बॉय की माँ बनी है।