भारती सिंह ही नहीं, टीवी के ये सितारे भी काट चुके है कोर्ट कचहरी के चक्कर! लगे थे ये गंभीर आरोप

Rozanaspokesman

मनोरंजन, बॉलीवुड

आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री के ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे है जो विवादों में घिर चुके है.

TV stars have also cut the affair of the court

Mumbai : बॉलीवुड सेलेब्स हों या टीवी के सितारे सभी दुनिया के सामने अपनी  इमेज  का खास ख्याल रखते है। ये लोगो के सामने अपना हर कदम संभलकर रखते है ताकि इनकी इमेज हमेशा साफ सुथरी रहे है। लोग इन सेलिब्टिज को अपना इंस्पिरेशन मानते है। हर जगह इनका एक पोस्टिव साइड हमें देखने को मिलता है।  लेकिन कई बार इनसे जुड़ी कई ऐसी बाते  सामने आती है जो इन सेलेब्स के इमेज को पूरी तरह प्रभावित करती है। आपने आज तक बॉलीवुड सेलेब्स, के ऊपर लगे आरोपों के बारे में सुना  होगा। लेकिन आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री के ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे है जो विवादों में घिर चुके है जिसकी वजह से उन्हें कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पर चुके है। 

इसमें पहला नाम कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का है।  दोनों के खिलाफ एनबीसी ने चाज्रजशीट दायर की जिसकी वजह से दोनों क़ानूनी मुश्किल में फंस गए है। बता दे कि दोनो के ऊपर ड्रग को लेकर मामला दर्ज किया गया है। 

पायल रोहतगी और विवादों का तो एक पूरा और गहरा नाता रहा है। लेकिन, नेहरु परिवार पर आपत्तिजनक कॉमेंट करके वह 2019 में जेल के चक्कर काट चुकी हैं। जिसकी वजह से उन्हें राजस्थान की सेंट्रल जेल में भी रहना पड़ा था। 

टीवी जगत का मोस्ट हैंडसम मुंडा ' पर्ल वी पुरी' पर भी एक गंभीर आरोप लग चूका है। आपको बता दें कि नागिन स्टार पर्ल वी पुरी पर एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप लगे थे जिसके चलते उन्हें काफी समय तक जेल में रहना पड़ा था। हलाकि यह आरोप झूठा साबित हुआ था। 

तारक मेहता की बबिता जी भी इस लिस्ट में शामिल है। आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता अपने एक कॉमेंट के चलते मुश्किल में फंस चुकी हैं। जातिगत कॉमेंट करना मुनमुन पर भारी पड़ गया था, जिसके बाद कई जगहों पर उनके खिलाफ केस तक दर्ज करवाए गए। उन्हें सोशल मीडिया पर भी उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।