तीन साल पहले ही आलिया ने बता दिया था अपनी बेटी का नाम , अब लोग लगा रहे है अनुमान क्या यही होगा बेटी का नाम

Rozanaspokesman

मनोरंजन, बॉलीवुड

सोशल मीडिया पर एक वीडिओ जमकर वायरल हो रहा है जिसमे आलिया ने अपनी बेटी का नाम बताया है। 

Three years ago, Alia had told the name of her daughter

 Mumbai : आज का दिन आलिया और रणबीर कपूर के लिए सबसे बड़ा और खास दिन है।  दोनों आज माता -पिता बने है।  आलिया ने एक क्यूट सी नन्ही परी को जन्म दिया है। इस खबर के आने के बाद से सोशल मीडिया पर आम लोगों के साथ साथ फिल्मी सितारे भी इस फिल्मी कपल को बधाई दे रहे हैं। इसी बिच सोशल मीडिया पर एक वीडिओ जमकर वायरल हो रहा है जिसमे आलिया ने अपनी बेटी का नाम बताया है। 

यह वीडिओ सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा में है।  हम जिस वीडिओ की बात कर रहे है वो  साल 2019 का है। जब आलिया भट्ट और रणवीर सिंह  अपनी फिल्म गली बॉय का प्रमोशन कर रहे थे। दोनों उस वक्त सुपर डांसर 3 के सेट पर पहुंचे थे। उस दौरान वहां सक्षम नाम के कंटेस्टेंट की फनी अंग्रेज़ी के चक्कर में आलिया ने कह दिया था कि अगर उनकी बेटी होगी तो वो उनका नाम अलमा रखेंगी। 

क्या हुआ था रियलिटी शो में 
सुपर डांसर 3 के  शो में एक कंटेस्टेंट था, जिसका नाम सक्षम था। छोटे से सक्षम का अंग्रेज़ी में हाथ काफी तंग था। ऐसा कि जब वो किसी के नाम की स्पेलिंग बताते तो सभी की हंसी छूट जाती।  शो में आलिया भी पहुंची थीं इसलिए उनका नाम की स्पेलिंग सक्षम से पूछी गई।  सक्षम ने आलिया की स्पेलिंग ‘ALMAA’ (अलमा) बताई।  इस पर सभी हंसने लगे, लेकिन आलिया ने कहा था कि अलमा बड़ा सुंदर नाम है मैं अपनी बेटी का नाम अलमा रखूंगी.” अब जब आलिया की बेटी हई हुई है तो ये वीडियो फिर से चर्चा में आ गया है। 

गौरतलब है कि इसी साल अप्रैल में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर  शादी के बंधन में बंधे थे। जिसके 2 महीने बाद ही, आलिया  ने सोशल मीडिया पर सोनोग्राफी सेशन की फोटो शेयर करते हुए सभी को अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। और अब आलिया  ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है।