अक्षय कुमार को यूजर्स बोल रहें है देशद्रोही, भारत के नक्शे पर रखे पैर! हुए ट्रोल

Rozanaspokesman

मनोरंजन, बॉलीवुड

लोगों का मानना है कि अक्षय कुमार ने भारत के नक्शे पर पैर रखे हैं.  यूजर्स ने इसे देश का अपमान बताया है.

Users are calling Akshay Kumar a traitor, keep your feet on the map of India!

Mumbai: बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बबाल मचा दिया है। वीडियो को देख यूजर्स अक्षय पर भड़क गए है। दरहसल अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ग्लोब पर चलते दिख रहे है। इस क्लिप में अक्षय के साथ दिशा पटानी, नोरा फतेही, मौनी रॉय और सोनम बाजवा भी ग्लोब पर चलती हुई दिखाई दे रही हैं। जब यूजर्स ने इस वीडियो को देखा तो वो काफी भड़क गए और कहा कि अक्षय कुमार ने  भारतीय मानचित्र को अपमानित किया है। 

लोगों का मानना है कि अक्षय कुमार ने भारत के नक्शे पर पैर रखे हैं.  यूजर्स ने इसे देश का अपमान बताया है. अब यूजर्स सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

अक्षय कुमार हुए ट्रोल

अक्षय कुमार ने जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया यह तुरंत वायरल हो गया। वीडियो देख लोग अक्षय कुमार पर अपना अपना गुस्सा निकालने लगे।  एक यूजर ने लिखा - भाई थोड़ी तो इज्जत कर लिया करो हमारे भारत की. दूसरे ने लिखा- ये क्या है शर्म करलो, इंडिया को भी नहीं छोड़ा कनाडियन कुमार. 

एक यूजर ने तो अक्षय कुमार को देशद्रोही भी कह दिया है. अक्षय कुमार का ये वीडियो देख कईयों की भावनाएं आहत हुई हैं।