'गदर 2' और 'ओएमजी 2' के साथ- साथ आज ओटीटी पर भी रिलीज हुई ये बड़ी फिल्में

Rozanaspokesman

मनोरंजन, बॉलीवुड

आज OTT ने भी दो दमदार एक्ट्रेस की फिल्में और वेबसीरीज रिलीज करने जा रही हैं।

photo

Mumbai: सिनेमा लवर्स के लिए इस बार कई बड़ी  फिल्मे रिलीज होनेवाली है।  वहीं आज भी दो बड़ी फिल्म  गदर 2' और 'ओएमजी 2' रिलीज हुई है।  जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था।  आज बॉलीवुड के दो दमदार स्टार अक्षय कुमार और सनी देओल अपनी फिल्में 'ओएमजी 2' और 'गदर 2' के साथ सिनेमा घरों में दस्तक दे चुके हैं।

वहीं आज OTT ने भी दो दमदार एक्ट्रेस की फिल्में और वेबसीरीज रिलीज करने जा रही हैं। आलिया भट्ट आज अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म 'हार्ट ऑफ़ स्टोन' आज रिलीज होने जा रही है। वहीं 'द केरल स्टोरी' फेम अदा शर्मा की वेबसीरीज 'कमांडो' आज से स्ट्रीम होगी। इसके आलावा भी कई फिल्में और वेब सीरीज स्ट्रीम होने वाली है। 

 यहां देखिए पूरी लिस्ट...

ओएमजी 2

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म 'ओएमजी 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज चुकी है।  फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के गण बने हैं, वहीं यामी गौतम वकील कके किरदार में हैं।   पंकज त्रिपाठी भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे है। फिल्म थियेटर में रिलीज हुई है.

गदर 2  

 2000 में आई फिल्म 'गदर' का सीक्वल 'गदर 2'  भी आज सिनेमाघरों में रिलीज चुकी है। सनी देओल, अमिषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा स्टारर इस फिल्म  का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 

हार्ट ऑफ स्टोन

आलिया भट्ट फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। आलिया इस फिल्म में विलेन के किरदार में हैं। वह इसमें धमाकेदार एक्शन करती नजर आएंगी। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। 

द कश्मीर फाइल्स: अनरिपोर्टेड

सात-एपिसोड वाली यह वेब सीरीज कश्मीर संघर्ष के कई पहलुओं को दिखाएगी। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माता व निर्देशक पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने इसे बनाया है। फिल्म  ZEE5 पर रिलीज हुई है। 

कमांडो

'द केरल स्टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा अब एकदम अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। अदा शर्मा फिल्म में एक एक्शन गर्ल के रूप में दिखेंगी। फिल्म  डिज़्नी+हॉटस्टार पर रैली हुई है।