Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर पर फायरिंग मामला, अरबाज खान ने किया पुलिस का धन्यवाद

Rozanaspokesman

मनोरंजन, बॉलीवुड

मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को एक और आरोपी को  गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल की।

Mumbai Crime Branch Arrests Sixth Suspect Haryana,Salman Khan news in hindi

Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में लगातार पुलिस एक के बाद एक आरोपी को पकड़ने में कामयाब हो रही है। वहीं इस मामले में पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे घकेलेगी।

बती दें कि इस घटना के सिलसिले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को एक और आरोपी को  गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल की। गोर हो की इससे पहले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

वहीं सामने आई जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान हरपाल सिंह के रूप में हुई है। वहीं आरोपी हरियाणा का बताया जा रहा है। वहीं मुंबई क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के फतेहाबाद से आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं सामने आई जानकारी के मुताबिक हरपाल ने कथित तौर पर चौधरी को सलमान के घर के आसपास रेकी करने का काम सौंपा था।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई ने शूटरों को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाई। 15 मार्च को पनवेल में हथियारों की डिलीवरी के बाद, अनमोल ने बंदूकधारियों को अभिनेता के घर  के बाहर गोलियां चलाने का निर्देश दिया।

गौर हो कि 14 अप्रैल को गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना ने मुंबई के बांद्रा इलाके को हिलाकर रख दिया। वहीं मामले में आरोपियों की गिरफ्तारियों में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंध का पता चला, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लागू किया।

घटना के कुछ दिनों बाद, सलमान के भाई अरबाज खान ने परिवार की ओर से एक बयान जारी किया, और इसे "परेशान करने वाला बताया। उन्होंने कहा “हमें मुंबई पुलिस पर भरोसा है, और हमें आश्वासन दिया गया है कि वे हमारे परिवार की सुरक्षा और सुरक्षा के लिए अपनी क्षमता में सब कुछ करेंगे। आपके प्यार और समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद।”

(For more news apart from  Mumbai Crime Branch Arrests Sixth Suspect Haryana,Salman Khan News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman in hindi)