Rohit Shetty Firing Case: मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा! रोहित शेट्टी केस में राजस्थान से शूटर गिरफ्तार
अब तक इस केस में कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।
Rohit Shetty Firing Case: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनके घर पर हुई फायरिंग की घटना है। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अब तक कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है और अब एक और शूटर की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। (Rohit Shetty firing case takes a stunning turn, Crime branch traces trail to Bishnoi gang news in hindi)
सूत्रों के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से एक और संदिग्ध शूटर को गिरफ्तार किया है, जो फरवरी में हुई इस वारदात के बाद से फरार था। इससे पहले हरियाणा एसटीएफ और मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने संयुक्त अभियान चलाकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर साजिश का खुलासा किया था।
पकड़े गए आरोपियों में आगरा के ऋतिक यादव, सनी, और सोनू शामिल हैं, जबकि चौथा आरोपी दीपक, नोएडा का रहने वाला है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि 31 जनवरी 2026 की रात को इन बदमाशों ने कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इशारे पर भारी रंगदारी वसूलने और डर फैलाने के मकसद से निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की थी।
बहादुरगढ़ में चार गिरफ्तारियों के बाद, मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए राजस्थान में छापेमारी की और वहां से एक और संदिग्ध शूटर को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह आरोपी फायरिंग की घटना के समय मौके पर मौजूद था और तब से राजस्थान में छिपकर रह रहा था। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की पूरी तरह से जांच कर रही है।
(For more news apart from Rohit Shetty firing case takes a stunning turn; Crime branch traces trail to Bishnoi gang news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)