Who Is Tejinder Singh Bagga?: जानें कौन है तेजिंदर सिंह बग्गा?, शो में नज़र आई भाजपा नेता क्या करेंगे राजनीति?

Rozanaspokesman

मनोरंजन, ट्रेंडिंग

दिल्ली के तिलक नगर के रहने वाले तेजिंदर बग्गा का जन्म भी दिल्ली का ही है।

Who Is Bigg Boss 18 Contestant Tejinder Singh Bagga? BB 2024 News In Hindi

Who Is Bigg Boss 18 Contestant Tejinder Singh Bagga? News In Hindi: बिग बॉस 18 सीजन में बिग बॉस के घर में कई सेलिब्रिटी तो पहुंचे ही हैं लेकिन इस बार एक नेता ने भी घर में एंट्री ली है। जी हां वह नेता कोई और नहीं बल्कि तेजिंदर सिंह बग्गा है जो कि भाजपा से जुड़े हुए नेता है, वही उनका नाता कहीं विवादों से भी रहा है।

बात की जाए तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की तो उन्होंने 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव भी लड़ा और वह कई बार विवादों में भी रहे, लेकिन इस बार बिग बॉस के घर में आने के बाद शुरुआती झलक उनकी काफी मजेदार नजर आई। जिसमें वह सभी अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ बैठे हुए नजर आए, वहीं इस दौरान उनकी सादगी भी देखने को मिली।

चलो यह तो बात हो गई घर में पहुंचने के बाद उनकी पहली झलक की लेकिन अब उनके करियर के बारे में जानते हैं और उनके विवादों से शुरुआत कैसे हुई चलिए आपको बताते है।

तेजिंदर बग्गा का जन्म(Birth of Tejinder Bagga)

दिल्ली के तिलक नगर के रहने वाले तेजिंदर बग्गा का जन्म भी दिल्ली का ही है। उनका जन्म 24 सितंबर 1985 को हुआ, वहीं उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत काफी छोटी उम्र में की, जिसके बाद उन्होंने भाजपा नेता के रूप में चुनावी मैदान में हाथी भी आजमाया।

तेजिंदर बग्गा का राजनीतिक करियर(Tejinder Bagga Political Career)

तजिंदर 16 साल के थे, तब वह भाजपा की युवा शाखा, भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) में शामिल हो गए। साल 2017 में वह दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता भी बने और फिर 2020 में चुनाव मैदान में उतरे. दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें हरि नगर सीट से मैदान में उतारा था। हालाँकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। साल 2021 में बीजेपी ने उन्हें भाजयुमो का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया।

बग्गा की सोशल मीडिया पर भी है अच्छी फैन फोलोविंग(Tejinder Bagga Social Media)

तजिंदर पाल सिंह बग्गा सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं और विभिन्न मुद्दों पर टिप्पणी करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख 27 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जबकि एक्स (पहले ट्विटर) पर उन्हें 1.2 मिलियन यानी 12 लाख लोग फॉलो करते हैं।

(For more news apart from Who is Bigg Boss 18 Contestant Tejinder Singh Bagga? News in hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)