Current Laga Re: फैंस के बीच छा गई दीपिका-रणवीर की जोड़ी, क्या आपने सुना ये गाना..

Rozanaspokesman

मनोरंजन, ट्रेंडिंग

बता दें कि ‘करंट लगा रे गाना रिलीज होते ही धूम मचा रही है। कई सालों बाद रणवीर और दीपिका को एक साथ इतने जोश के साथ थिरजकते देख फैंस काफी खुश हो रही है।

Current Laga Re: Deepika-Ranveer's pair became popular among the fans, have you heard this song?

New Delhi : रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सर्कस (Cirkus)’  का पहला गाना ‘करंट लगा रे (Current Laga Re)’ रिलीज हो गया है। इस गाने को मुंबई के अंधेरी इलाके के एक मल्टीप्लेक्स में लॉन्च किया गया था। इस गाने में म्यूजिक लिजो जॉर्ज और डीजे चेतस ने दिया है। गाने  का म्यूजिक बहुत ही जबरदस्त है जो की आपको थिरकने पर मजबूर कर देगी।  

बता दें कि ‘करंट लगा रे गाना रिलीज होते ही धूम मचा रही है। कई सालों बाद रणवीर और दीपिका को एक साथ इतने जोश के साथ थिरजकते देख फैंस काफी खुश हो रही है। गाने को अबतक करोड़ो लोगों ने देख लिया है। 

अगर फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में हमें रणवीर सिंह के साथ जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े लिड रोले में नजर आने वाली है।  फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है जिसमें कॉमेडी भी काफी  जबरदस्त है।  ‘सर्कस’ 23 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है .