Elvish Yadav:गुरुग्राम में नामचीन चेहरों पर हमले; एल्विश के घर पर 24 राउंड फायरिंग, बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
हरियाणवी सिंगर राहुल, फाजिलपुरिया पर फायरिंग के बाद, अब एल्विश यादव के घर पर भी ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई
Elvish Yadav News in Hindi: गुरुग्राम में आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे शहर की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। हाल ही में, हरियाणवी सिंगर राहुल, फाजिलपुरिया पर फायरिंग और फाइनेंसर रोहित शोकीन की हत्या के बाद, अब एल्विश यादव (Elvish Yadav) के घर पर भी ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई हैं। इन घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है, और लोग अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। (Elvish Yadav News in Hindi)
गुरुग्राम में बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में 24 से 25 राउंड फायरिंग हुई। हालांकि, एल्विश यादव घटना के समय घर पर नहीं थे, लेकिन उनकी मां सुषमा यादव घर में मौजूद थीं। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
गुरुग्राम के गांव वजीराबाद में एल्विश यादव के घर पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने करीब 24 राउंड फायर किए। फायरिंग की आवाज सुनकर एल्विश यादव के घर के केयरटेकर ने तुरंत अंदर जाकर एल्विश के पिता मास्टर राम अवतार को सूचित किया।
मिली जानकारी के मुताबिक तीन हमलवार बाइक पर आए थे, एक हमलावर बाइक से थोड़ी दूर पहले ही उतर गया था दो लड़कों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई। एल्विश के पिता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एल्विश यादव के घर की दीवार पर गोलियों के निशान हैं। बदमाश घर पर लगे CCTV में कैद हो गए हैं। एल्विश यादव के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
इन घटनाओं के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है, और पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। गुरुग्राम पुलिस ने हाल ही में शहर में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें साइबर जागरूकता अभियान चलाना और लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके सिखाना शामिल है।
(For more news apart from 24 rounds of firing at Elvish's house news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman hindi)