Meher Castellino Passes Away: 81 साल की उम्र में चल बसी पहली फेमिना मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो

Rozanaspokesman

मनोरंजन, ट्रेंडिंग

पहली मिस इंडिया होने के अलावा वह एक मशहूर फैशन जर्नलिस्ट भी रहीं।

Meher Castellino, the first Femina Miss India, passed away at the age of 81

Meher Castellino Passes Away: पहली मिस इंडिया और फैशन जर्नलिस्ट मेहर कैस्टेलिनो का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी फेमिना मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। (Meher Castellino, the first Femina Miss India, passed away at the age of 81)

मिस इंडिया बनने के बाद फैशन जर्नलिस्ट बनीं

साल 1964 में मेहर कैस्टेलिनो पहली फेमिना मिस इंडिया बनीं। इसके बाद उन्होंने फैशन लेख लिखना शुरू किया और इस क्षेत्र में अपना करियर स्थापित किया। उनके लेख कई अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों में प्रकाशित हुए। मेहर ने कई अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनरों का इंटरव्यू लिया और अंतरराष्ट्रीय फैशन की जानकारी भारतीय पाठकों तक पहुँचाई। साल 2006 में उन्होंने लैक्मे फैशन वीक में भी फैशन राइटर के रूप में योगदान दिया।

फेमिना इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कई पोस्ट साझा कर मेहर कैस्टेलिनो को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा,
"1964 में भारत की पहली फेमिना मिस इंडिया बनने से लेकर सुपरमॉडल, जर्नलिस्ट, राइटर और मेंटर तक का सफर मेहर कैस्टेलिनो ने तय किया। उन्होंने भारतीय फैशन को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया। मेहर कैस्टेलिनो ने आने वाली पीढ़ियों के लिए नए रास्ते खोले। उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।"

(For more news apart from Meher Castellino, the first Femina Miss India, passed away at the age of 81 news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)