Tik Tok in India News: सरकार ने टिकटॉक से रोक नहीं हटाई है; प्रतिबंध जारी: सूत्र

Rozanaspokesman

मनोरंजन, ट्रेंडिंग

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि टिकटॉक को अनब्लॉक करने के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

Government has not lifted the ban on TikTok news in hindi

Tik Tok News in Hindi: भारत सरकार ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि टिकटॉक पर से प्रतिबंध नहीं हटाया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि टिकटॉक को अनब्लॉक करने के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया गया है और इस तरह की खबरें झूठी और भ्रामक हैं। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक Aliexpress और SHEIN के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

हालांकि कुछ यूजर्स टिकटॉक की वेबसाइट तक पहुंचने में सक्षम थे, लेकिन वे लॉग इन नहीं कर पा रहे थे, वीडियो अपलोड नहीं कर पा रहे थे और न ही वीडियो देख पा रहे थे। भारत में ऐप स्टोर पर टिकटॉक का ऐप उपलब्ध नहीं है और दूरसंचार विभाग के सूत्रों के अनुसार, इंटरनेट सेवा प्रदाता वेबसाइट को ब्लॉक रखे हुए हैं। इसके बावजूद, कुछ यूजर्स वेबसाइट तक पहुंचने में सक्षम होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वे ऐसा कैसे कर पा रहे हैं।

भारत सरकार ने जून 2020 में, 59 मोबाइल एप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की, जिनमें ज्यादातर चीनी ऐप्स थे। इनमें टिकटॉक, यूसी ब्राउजर और वीचैट जैसे लोकप्रिय ऐप भी शामिल थे। सरकार ने इन चाइनीज ऐप्स को भारत की संप्रभुता और अखंडता, सुरक्षा, और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा बताया था। यह कदम चीन के साथ भारत के बढ़ते सीमा तनाव की पृष्ठभूमि में उठाया गया था।

पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15-16 जून 2020 की दरमियानी रात भारतीय सेना के जवानों की चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प हो गई थी। इस घटना के बाद चीन और भारत के संबंधों में खटास आ गई थी। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 59 मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध की घोषणा की थी।ये सभी ऐप्सभारतीय नागरिकों का डेटा लीक कर रहे थे। टेक एक्सपर्ट्स ने कहा था कि ये ऐप्स भारतीयों का लोकेशन डेटा लेते हैं और फाइलों को चीन स्थित सर्वर पर ट्रांसफर करते हैं।

(For more news apart from Government has not lifted the ban on TikTok news in hindi , stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)