World Bank : श्रीलंका को 70 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा विश्व बैंक

Rozanaspokesman

गैजेट्स - ऑटो

श्रीलंका इस समय अपने सबसे बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

World Bank will give a loan of $ 700 million to Sri Lanka

कोलंबो:  विश्व बैंक ने आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को उबरने के लिए 70 करोड़ डॉलर का कर्ज स्वीकृत किया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से मार्च में करार होने के बाद यह सबसे बड़ी आर्थिक मदद है। श्रीलंका इस समय अपने सबसे बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

देश की अर्थव्यवस्था में 2022 में सात प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई थी और आर्थिक मुश्किलों ने लोगों को पूरे देश में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर कर दिया था। इस कारण श्रीलंका के शक्तिशाली राजपक्षे परिवार को राजनीति से बाहर होना पड़ा था।

विश्व बैंक ने बयान में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने बुधवार को श्रीलंका को आर्थिक संकट से उबरने के लिए 70 करोड़ डॉलर के कर्ज को मंजूरी दे दी। इसमें से 50 करोड़ डॉलर बजटीय सहयोग के लिए जबकि 20 करोड़ डॉलर सामाजिक सुरक्षा के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

मार्च में IMF से 2.9 अरब डॉलर की विस्तारित निधि सुविधा (ईएफएफ) प्रदान करने का समझौता होने के बाद श्रीलंका के लिए यह सबसे बड़ी आर्थिक मदद है। मुद्रा कोष ने मार्च में श्रीलंका को आर्थिक संकट से उबारने में मदद के लिए तीन अरब डॉलर के राहत पैकेज को मंजूरी दी थी।.