ऑस्ट्रेलियाई स्टार Ryan Williams ने भारतीय फुटबॉल टीम के कैंप में की एंट्री, छोड़ी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता
रयान विलियम्स ने टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता छोड़ भारतीय पासपोर्ट अपनाया है।
Ryan Williams Joins Indian Football Team News in Hindi:ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल खिलाड़ी रयान विलियम्स ने ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता छोड़कर भारतीय पासपोर्ट अपना लिया है, जिससे अब उनके भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में चयन का रास्ता साफ हो गया है। गौरतलब है कि रयान की जड़ें मुंबई से जुड़े एक एंग्लो-इंडियन परिवार से हैं। (Australian star Ryan Williams joins Indian football team camp news in hindi)
रयान विलियम्स साल 2023 में बेंगलुरु FC से जुड़े थे। इससे पहले वे इंग्लैंड के क्लब पोर्ट्समाउथ और फुलहम के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 2013 के अंडर-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व भी किया था।
उन्होंने सीनियर स्तर पर दक्षिण कोरिया के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम (सॉकरूज़) का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि, पर्थ ग्लोरी के साथ कई साल खेलने के बाद, उन्हें अपने भारतीय मूल से गहरा जुड़ाव महसूस हुआ।
अब 32 वर्षीय रयान विलियम्स इसी महीने AFC एशियन कप 2027 क्वालिफायर्स में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए अपना डेब्यू कर सकते हैं। उनके लिए यह अपने मूल की ओर लौटने जैसा अवसर है। उनके नाना, लिंकन एरिक ग्रोस्टेट, मुंबई के जाने-माने फुटबॉलर थे, जिन्होंने टाटा टीम के लिए खेला था और 1956 संतोष ट्रॉफी फाइनल में बॉम्बे का प्रतिनिधित्व किया था, जहां उनकी टीम का सामना सैयद अब्दुल रहीम की हैदराबाद टीम से हुआ था।
वर्तमान में बेंगलुरु FC के कप्तान रयान विलियम्स, जापान में जन्मे इज़ुमी अराता (2012) के बाद भारतीय नागरिकता ग्रहण कर सीनियर स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले दूसरे पेशेवर फुटबॉलर बन गए हैं।
(For more news apart from Australian star Ryan Williams joins Indian football team camp news in hindi, stay tuned to Roznaspokesman Hindi)