NZ vs CAN T20 World Cup: कनाडा के युवराज सामरा ने रचा इतिहास, शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
वह टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
NZ vs CAN T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के सलामी बल्लेबाज युवराज सामरा ने ऐतिहासिक शतक लगाया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में केवल 65 गेंदों में 110 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 11 चौके शामिल थे। युवराज टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उनके पिता ने उन्हें युवराज सिंह के नाम पर नामित किया था। (Canada's Yuvraj Singh became the youngest player to score a century in the T20 World Cup news in hindi)
एमए चिदंबरम स्टेडियम में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। युवराज सामरा और कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। टीम का पहला विकेट कप्तान बाजवा के रूप में 116 रन पर गिरा। बाजवा ने 39 गेंदों में 36 रन बनाए, इसके बाद युवराज ने अपना शतक पूरा किया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा स्कोर
पिछली रात पथुम निसांका टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। आज युवराज सामरा ने भी शतक जड़ा। वह एसोसिएट नेशन से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने और इस संस्करण में अब तक की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए।
कौन हैं युवराज सामरा? (Who is Yuvraj Samra)
युवराज सामरा का जन्म 29 सितंबर 2006 को हुआ था और वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जो कनाडा की नेशनल क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। अब तक उन्होंने 8 वनडे इंटरनेशनल, 18 टी20 इंटरनेशनल और 10 लिस्ट-ए मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने कुल 267 रन बनाए हैं। उनके पिता ने उनका नाम भारत के मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह के नाम पर रखा था। युवराज सामरा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 110 रनों की तेज पारी खेलकर इतिहास रचा और टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
न्यूजीलैंड ने जीता मैच
174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए फिन एलन ने तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन लगातार दो विकेट गिरने से लगा कि कनाडा मैच में वापसी कर सकता है। टिम सेफर्ट तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हुए। अगले ही ओवर में फिन एलन (21) भी आउट हो गए। इसके बाद रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स अंत तक क्रीज पर टिके रहे। रचिन ने 39 गेंदों में 59 रन बनाए जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 36 गेंदों में 76 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से मैच जीतकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली।
(For more news apart from Canada's Yuvraj Singh became the youngest player to score a century in the T20 World Cup news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)