ISL Football : मुंबई सिटी ने ईस्ट बंगाल को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया

Rozanaspokesman

खेल

लालेंगमाविया (26वें, 59वें) ने दो गोल दागे जबकि ग्रेग स्टीवर्ट (50वें) ने एक गोल किया जिस से मुंबई सिटी आसान जीत दर्ज करने में सफल रहा।

ISL Football: Mumbai City beat East Bengal to regain top spot

कोलकाता : लालेंगमाविया राल्ते के दो गोल की मदद से मुंबई सिटी एफसी ने शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में ईस्ट बंगाल को 3-0 से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया। लालेंगमाविया (26वें, 59वें) ने दो गोल दागे जबकि ग्रेग स्टीवर्ट (50वें) ने एक गोल किया जिस से मुंबई सिटी आसान जीत दर्ज करने में सफल रहा।

इस जीत से मुंबई सिटी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। वह हैदराबाद एफसी से दो अंक आगे है। ईस्ट बंगाल के आठ मैचों में नौ अंक है और वह आठवें स्थान पर बना हुआ है।

मुंबई सिटी का अगला मुकाबला 25 दिसंबर को चेन्नईयन एफसी से जबकि ईस्ट बंगाल का 30 दिसंबर को बेंगलुरू एफसी से होगा।