Bihar News : वाणिज्य महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
पारितोषिक वितरण में मुख्य अतिथि के रूप में कुम्हरार विधान सभा के माननीय विधायक श्री संजय कुमार गुप्ता थे
पटना : वाणिज्य महाविद्यालय में हो रहे वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन समारोह के अवसर पर आज महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.सुहेली मेहता की अध्यक्षता में पारितोषिक वितरण किया गया। पारितोषिक वितरण में मुख्य अतिथि के रूप में कुम्हरार विधान सभा के माननीय विधायक श्री संजय कुमार गुप्ता थे | इस समारोह में पटना कॉलेज के प्राचार्य डा० अनिल कुमार, विश्वविद्यालय की कल्चरल बोर्ड के सचिव प्रो.किरण कुमारी एवं पी.यू.स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव डॉ.दीप नारायण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि संजय कुमार गुप्ता ने अपने सम्बोधन में वाणिज्य महाविद्यालय में पारितोषिक वितरण में इस महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र होने के नाते अपनी तरफ से महाविद्यालय में खेल-कूद को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन में वाणिज्य महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० सुहेली मेहता ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें भविष्य में खेल प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी बढ़ाने और इसे अपनी दिनचर्या में शामिल होने को प्रोत्साहित किया। पटना कॉलेज के प्राचार्य प्रो.अनिल कुमार एवं स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
इस वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता में 124 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। पुरुष खिलाड़ी में चैंपियन प्रिंस राज जबकि महिला खिलाड़ी में अनन्या आनन्द चैंपियन रही। पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में कैप्टन अमित राज के नेतृत्व में जीत हासिल किया वहीं बेस्ट प्लेयर रुद्रांश प्रताप सिंह हुए | जबकि महिला कबड्डी प्रतियोगिता में अनन्या कुमारी के नेतृत्व वाली टीम ने जीत हासिल किया। महिला कबड्डी में कंचन विनोद का टीम रनर रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में विनर टीम की खिलाड़ी, कंचन विनोद को बेस्ट प्लेयर का खिताब मिला। किक्रेट में हर्ष राज के कैप्टन शिप में टीम विनर रहा वहीं आदित्य का टीम रनर रहा। जबकि क्रिकेट में अब्दुल समद मैन ऑफ द मैच रहे। शिक्षक वर्ग में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में डॉ. शालिनी प्रथम, डॉ. निहारिका द्वितीय एवं डॉ. पूजा तृतीय स्थान पर रहे | कर्मचारी पुरुष वर्ग 200 मीटर दौड़ में प्रथम पिंटू कुमार, द्वितीय राजन कुमार, तृतीय रूपक कुमार एवं नरेंद्र कुमार रहे। जबकि महिला कर्मचारी के 100 मीटर दौड़ में प्रथम सीता देवी एवं द्वितीय स्थान पर शोभा देवी रहीं।
पारितोषिक वितरण समारोह में महाविद्यालय के क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डा० अजय कुमार साह एवं सदस्य, डॉ. निहारिका कुमारी, डा० पूजा सहनी एवं अन्य शिक्षक तथा कर्मचारी गण मौजूद थे |