Hockey Olympians Mandeep Singh Marriage News: हॉकी ओलंपियन मंदीप सिंह और उदिता दुहान शादी के बंधन में बंधे

Rozanaspokesman

खेल

दोनों की शादी सिख रिती रिवाजों से हुई। बता दें कि कल यानी गुरुवार को मनदीप सिंह के घर पर शादी से पहले का फंग्शन रखा गया था। 

Hockey Olympians Mandeep Singh Udita Duhan Marriage News In Hindi

Hockey Olympians Mandeep Singh Udita Duhan Marriage News In Hindi: और पंजाब के 2 हॉकी ओलिंपियन प्लेयर आज यानी शुक्रवार को जालंधर में शादी के बंधन में बंध गए। हिसार से वुमन हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता दूहन की शादी पंजाब के जालंधर से संबंध रखने वाले हॉकी टीम के स्ट्राइकर मनदीप सिंह के साथ हुई। शादी आज सुबह जालंधर के मॉडल टाउन में स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में हुई। 

इस दौरान दोनों के परिवार और भारतीय हॉकी टीम के कई प्लेयर मौजूद रहे। दोनों ने गुरुद्वारा में लांवा फेरे लिए। दोनों की शादी सिख रिती रिवाजों से हुई। बता दें कि कल यानी गुरुवार को मनदीप सिंह के घर पर शादी से पहले का फंग्शन रखा गया था।

मनदीप सिंह को जहां हॉकी टीम की गोल मशीन कहा जाता है। वह इस वक्त पंजाब पुलिस में DSP के पद पर हैं। वहीं उदिता वुमन हॉकी लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी रह चुकी हैं। इसके अलावा वह मॉडलिंग भी करती हैं।


(For ore news apart From Hockey Olympians Mandeep Singh Udita Duhan Marriage News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)