Paris Olympics 2024 News: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के सपोर्ट स्टाफ की संख्या खिलाड़ियों से ज्यादा है

खेल

पेरिस ओलंपिक 2024 में 32 खेलों की 329 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

India support staff numbers more than players in Paris Olympics 2024 news in hindi

Paris Olympics 2024 News In Hindi: फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से ओलंपिक खेल शुरू होने जा रहे हैं। ये खेल 11 अगस्त को ख़त्म होंगे। ये खेल पेरिस के अलावा फ्रांस के 16 अन्य शहरों में भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन खेलों में भाग लेने वालों की संख्या 10,500 निर्धारित की गई है। इनमें 32 खेलों की 329 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें:  Paris Olympics 2024 News: पेरिस 2024 ओलंपिक में भाग लेने वाले 117 भारतीय एथलीटों में 24 सैन्यकर्मी शामिल

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सपोर्ट स्टाफ एथलीटों से भी ज्यादा है। पेरिस ओलंपिक 2024 में लगभग 117 एथलीट भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि एथलीटों के साथ जाने वाले सहयोगी स्टाफ सदस्यों की संख्या 140 है।

टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत की टीम का आकार 228 था जिसमें 121 एथलीट शामिल थे।

पेरिस ओलिंपिक से जुड़ी कुछ खास बातें:

ओलंपिक खेल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होंगे।

32 खेलों की 329 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

भारत के 117 एथलीट विभिन्न खेलों में भाग लेंगे।

भाला फेंक, कुश्ती, बैडमिंटन, निशानेबाजी, हॉकी और मुक्केबाजी से भारत को पदक की सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं।

भारत ने पिछले ओलंपिक में एक स्वर्ण पदक सहित 7 पदक जीते थे।

(For more news apart from India support staff numbers more than players in Paris Olympics 2024 news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)