Rinku Singh Father Death: रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

Rozanaspokesman

खेल

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, कैंसर से जूझ रहे थे।

Rinku Singh’s father passes away after prolonged battle with cancer

Rinku Singh Father Death News: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है। उनका निधन ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल में हुआ। वह स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार अलीगढ़ में किया जाएगा और रिंकू सिंह भी इसमें भाग लेने के लिए आने वाले हैं।

खानचंद सिंह का पार्थिक शरीर क्वारसी स्थित ओजोन कॉलोनी स्थित उनके आवास पर लाया गया है। इस बीच शुभचिंतक और रिश्तेदार भी उनके घर पहुंच रहे हैं। रिंकू सिंह वर्तमान में भारत की अंतरराष्ट्रीय T20 वर्ल्ड कप टीम के सदस्य हैं और दोपहर तक उनके घर पहुंचने की संभावना है।

इसके पहले, पिता की गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह को टीम इंडिया का साथ छोड़कर तुरंत घर लौटना पड़ा था। टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित अभ्यास सत्र में वह शामिल नहीं हो पाए थे, जबकि अन्य खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे। इसके बाद स्पष्ट हुआ कि उनके पिता की हालत नाजुक थी, और इसी वजह से उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा।

हाल ही में टीम के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि रिंकू अपने पिता की अस्वस्थता के कारण घर गए हैं और उम्मीद है कि वह जल्द टीम से जुड़ेंगे। हालांकि, पिता के निधन के बाद यह अभी स्पष्ट नहीं है कि रिंकू सिंह विश्वकप के आगामी मैचों में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं।

(For more news apart from Rinku Singh’s father passes away after prolonged battle with cancer news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)