कई बीमारियों से छुटकारा दिलाती है ये 'चटनीयां'

Rozanaspokesman

लाइफस्टाइल

चटनी में कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं।

Eat these 'chutneys' to get rid of various diseases

 खाने के साथ चटनी खाना हर किसी को पसंद होता है. चटनी खाने का स्वाद बढ़ा देता है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि चटनी खाने का स्वाद ही नहीं शरीर की कई बीमारियों को दूर करने के लिए भी लाभकारी है। चटनी में कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं। आम की चटनी से लेकर पुदीने की चटनी तक खाने से कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसलिए आज हम आपको पांच खास चटनी के बारे में बताएंगे जो आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

आंवले की चटनी:
 आंवला खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन इसकी चटनी खाने से इम्यून सिस्टम ठीक रहता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व शरीर की कई समस्याओं को दूर करते हैं। इसके अलावा चटनी में अदरक और नींबू का रस मिलाकर पीने से आप दिल से जुड़ी बीमारियों से दूर रह सकते हैं.

इमली की चटनी:

 इमली की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को ठंडा रखती है। इस चटनी को खाने से आपको गर्मी में एनर्जी की कमी और अन्य परेशानियां नहीं होंगी. रोजाना भोजन में इसका सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। उल्टी, जी मिचलाना या डायरिया जैसी समस्याओं के लिए भी इमली की चटनी बहुत फायदेमंद होती है। इसे बनाते समय हींग का प्रयोग अवश्य करें।

पुदीने की चटनी:
 पुदीने की चटनी खाने से भी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आपके पेट को स्वस्थ रखते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाते हैं। इसे धनिया, अदरक और लहसुन के साथ खाने से आपकी आंतों की समस्याएं, बुखार और दस्त ठीक हो जाएंगे। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान इसे खाने से डिलीवरी के दौरान भी परेशानी नहीं होती है। इस चटनी को गाढ़ा बनाकर आप कुछ दिनों तक रख सकते हैं.

कच्चे आम की चटनी: 

कच्चे आम विटामिन-सी, ए और बी से भरपूर होते हैं। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ आपके शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण भी शुरू कर देता है। इसे खाने से आपको पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती है।