विकसित भारत और विश्व को नेतृत्व देने वाली बजट : विकास
भारतीयों के सपनो को शक्ति देने वाली है ये बजट, यह मोदी बजट लोकल को ग्लोबल बनाने की वाली है : भाजपा नेता विकास
आज भाजपा नित एनडीए सरकार द्वारा वित्त मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट देश को जल्द ही विश्व गुरु बनाने वाली बजट है उक्त बाते भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास प्रसाद सिंह ने विज्ञप्ति के माध्यम से बोलते हुए आगे बताये कि मोदी सरकार के द्वारा आज के बजट मे आर्थिक मजबूती के साथ साथ राष्ट्र को हर क्षेत्र मे विकसित करने वाली है!
श्री सिंह ने कहा कि आम आवाम सहित टैक्स देने वाले दाताओ के इनकम टैक्स रिफॉर्म को आसान किया गया, एसएमई उद्योग को 10000 करोड़ की सहायता देने का एलान, 20 नए जलमार्ग बनाने की योजना की मंजूरी दी गयी है, 7 नये हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की मंजूरी दी गयी है, राज्य सरकार द्वारा टाउनशिप बनाने की योजना पर सहयोग का ऐलान किया गया है! एक जिला एक उत्पाद की योजना को बढ़ाने के प्रस्ताव की मंजूरी एवं प्रोत्साहन की खुली समर्थन और सहयोग का एलान किया गया है,
श्री विकास ने बताये कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बजट में आम लोगों को सुविधा देने के लिए योजना लाई गई है जिसमें कैंसर की 17 दवाइयां सस्ता किये जाने एवं डायबिटीज की दवाइयां सहित गंभीर बीमारियों के सात दबाई को सस्ता करने सहित कई फार्मा स्यूटिकल पर सुविधा उपलब्ध कराने की ऐलान किया गया! एयरक्राफ्ट बनाने वाली सामानों पर आयात सीमा शुल्क टैक्स मे पूरी तरह छूट दिया गया है!
इसके अलावे लगभग सभी क्षेत्रों मे जिससे देश तेज़ी से विकास करे उसे लेकर आज के बजट मे समायोजित किया है! ये बजट राष्ट्र निर्माण मे मिल का पत्थर सावित होगा!