केंद्रीय बजट नए भारत के आत्मविश्वास का बजट: शिवम् सिंह
कहा, यह बजट 'अंत्योदय' के विचार को सशक्त करने वाला
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवम् सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत 'केंद्रीय बजट 2026-27' केवल एक वित्तीय दस्तावेज़ नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों, आशाओं और आकांक्षाओं का सजीव प्रतिबिंब है।
यह बजट 'अंत्योदय' के विचार को सशक्त करने वाला और भारत को वैश्विक पटल पर आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है। यह बजट समाज के हर वर्ग - किसान, युवा, महिला और गरीब के सशक्तिकरण और उज्ज्वल भविष्य के लिए नए मार्ग प्रशस्त करेगा।
शिवम् सिंह ने कहा कि इस जनहितैषी, सर्वस्पर्शी एवं विकासोन्मुखी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हृदय से हार्दिक अभिनंदन।