नाबालिग के साथ दुष्कर्म़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है।

Accused of raping a minor arrested

कैमूर/ मोहनीया: नबालिग लड़की के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। मोहनिया शहर में औरंगाबाद से भागकर आयी एक नाबालिग लड़की के साथ मोहनिया शहर के रहनेवाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में जैसे ही पुलिस को सूचना मिली। पुलिस तत्काल दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीडि़ता के पहचान किए जाने के बाद मोहनिया थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनिया शहर के स्टूवरगंज का रहनेवाला बबलू कुमार है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को पुलिस द्वारा थाना ले जाया गया। जहां पुलिस आरोपी के खिलाफ कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजने की दिशा में जुट गयी है।