Patna News: राजद के नेताओ ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर जताया दुख          

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

राजद के नेताओं ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन "गुरु जी " के निधन पर गहरी  शोक संवेदना प्रकट की है

RJD leaders expressed grief over former Jharkhand CM Shibu Soren death news in hindi

Patna News In Hindi : पटना, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष  मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह,  उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री  जयप्रकाश नारायण यादव, डॉ कांति सिंह, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, राज्यसभा सांसद  संजय यादव, राष्ट्रीय महासचिव  भोला यादव, सैयद फैसल अली, बीनू यादव,  प्रदेश उपाध्यक्ष  अशोक कुमार सिंह, डॉ तनवीर हसन,प्रदेश के प्रधान महासचिव  रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता  शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद सहित राजद परिवार के नेताओं ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन गुरु जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष  लालू प्रसाद ने कहा कि वह हमारे साथी थे और हमेशा हम दोनों मिलकर साथ काम किये ,उनके नहीं रहने से हमें काफी दुख हुआ है और यह हम सबों के लिए एक बड़ा नुकसान है और मैं काफी मर्माहत हूं । मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है।

और कहा कि इनके निधन से राष्ट्र ,झारखंड और आदिवासी आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है। इन्होंने हमेशा गरीबों शोषितों, वंचितों आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के हितों के लिए लड़ाई लड़ी। झारखंड में इनके नहीं रहने से जो शून्यता आई है, उसकी भरपाई काफी मुश्किल है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और  परिवार को दुख सहने की साहस दे।

(For More News Apart From RJD leaders expressed grief over former Jharkhand CM Shibu Soren death News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)