चंपारण विकास हेतु बहुआयामी अभियान "चंपारण चरन" के तहत पटिलार महायज्ञ में शामिल हुए भाजपा नेता एपी पाठक

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

तत्पश्चात लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिले।

BJP leader AP Pathak

Patna: एपी पाठक बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक और भाजपा नेता एपी पाठक चंपारण के  बहुआयामी विकास हेतु अपने "चंपारण चरन" के तहत चंपारण भ्रमण में हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने पटिलार के महायज्ञ में शामिल हुए और ईश्वर के दरबार में माथा टेका। तत्पश्चात लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। लोगों की समस्या सुनी और फिर वहां से लौरिया गए जहां दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और अन्य लोगों से मिले और उनकी समस्या सुने।

फिर कारवां नरकटियागंज के पुरैनिया में समाजसेवी और बाबु धाम ट्रस्ट के समर्पित व्यक्ति अनिल मिश्रा के दरवाजे पर पहुंचा जहां उनकी मां की श्राद्ध कर्म में शामिल होकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किए। वहां सैकड़ों लोगों,भाजपा के आए हुए कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रो से आए लोगों से मिले और सबके साथ चंपारण की शांति, इंफ्रास्ट्रक्चर , टूरिज्म, शिक्षा, प्रशासन और हेल्थ सिस्टम की बेहतरी हेतु और चंपारण में निवेश बढ़ाने हेतु अपने महत्वपूर्ण विजन "चंपारन चरन" के बारे में बताया जहां लोगों ने उनके चंपारण चरन विजन की भूरी भूरी प्रशंसा किया।

 पाठक ने लोगों को बताया कि चंपारण के विकास के लिए चंपारण को एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर लाना होगा इस सिलसिले में पाठक ने कहा कि वो "चंपारण चरन" के तहत देश के गणमान्य लोगों, मिडिया, उद्योगपतियों, नेताओं, सांसदों, फिल्म स्टार, साहित्यिक लोगों, समाजसेवियों से मिलकर चंपारण भ्रमण करने का न्योता दे रहे हैं ताकि लोग चंपारण आए और यहां की समस्या देख उसका समाधान करें। आपको ज्ञात है कि भाजपा नेता एपी पाठक अपने बाबु धाम ट्रस्ट के माध्यम से दशकों से चंपारण की सेवा करते आ रहे है और अब देश की नामचीन हस्तियों को गांधी जी की कर्मभूमि से अवगत करा रहे है और चंपारण आने का न्योता दे रहे हैं।