Patna News: राज्य के सभी नगर निकायों में सम्राट अशोक भवन बनेंगे: सम्राट चौधरी     

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

चौधरी ने कहा सम्राट अशोक ने जो विशाल , समृद्ध और शक्तिशाली भारत बनाया था, उस विराट भारत का निर्माण हमारा सपना है।

Emperor Ashoka Bhawan will be constructed in municipal bodies news in hindi
Emperor Ashoka Bhawan will be constructed in municipal bodies news in hindi

Patna News: पटना ( संवाददाता )उपमुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार राज्य के 350 प्रखंडों में एक-एक डिग्री कॉलेज और 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने की व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि सभी नगर निकायों में सम्राट अशोक भवन बनेंगें। ये बातें अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) के तत्वावधान में रविन्द्र भवन में महान सम्राट अशोक की 2369वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कही।

चौधरी ने कहा सम्राट अशोक ने जो विशाल , समृद्ध और शक्तिशाली भारत बनाया था, उस विराट भारत का निर्माण हमारा सपना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सम्राट अशोक का भारत बनाने के लक्ष्य पर लगातार काम कर रहा है।

चौधरी ने कहा कि हम सम्राट की नीति से प्रेरणा लेते हैं और साथ ही उस कृषि-मूलक समुदाय के उत्थान की भी चिंता करते हैं, जिसमें अशोक जैसा यशस्वी सम्राट पैदा किया। उन्होंने कहा कि कृषिआश्रित समाज को ध्यान में रख कर शिक्षा की दृष्टि से राज्य के हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज और सब्जी उत्पाद की सुरक्षा के लिए कोल्डस्टोरेज खोलने का निर्णय किया गया है।

अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी जयंती मनाने का मूल उद्देष्य फिर से अखण्ड भारत का निर्माण एवं विश्व के आम नागरिकों के बीच आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देना है। साथ ही कहा कि सम्राट अशोक की नीतियों को अपनाकर भारत देष विश्व गुरु बन सकता है।

कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक के रास्ते से भटकने के कारण ही भारत गुलाम एवं खण्ड-खण्ड हुआ। आज जागृति आ रही है। आज सम्पूर्ण भारत सम्राट अशोक के नारों से गुंज रहा है। जनभावना का आदर करते हुए केन्द्र सरकार को बिहार की तर्ज पर चैत्र शुल्क पक्ष अष्ठमी को एक दिन का राष्ट्रीय अवकाश एवं राष्ट्रीय समारोह घोषित कर देना चाहिए।

आगत अतिथियों का अभिनन्दन राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ने पंचशील, अंग वस्त्र मोमेन्टो प्रदान कर स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री जयंत कुशवाहा, संतोष कुशवाहा पूर्व सांसद, रेणु कुशवाहा, पूर्व मंत्री, सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा, विधायक सतना, निशिकान्त सिन्हा यूथ आईकॉन ऑफ बिहार, मदन कुशवाहा ,राष्ट्रीय सलाहकार डॉ.मुकेश कुमार,जदयू नेता संतोष कुशवाहा,नन्दकिशोर कुशवाहा एवं अन्य उपिस्थत थे।

(For More News Apart From the municipal bodies of the state, Samrat Chaudhary News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)