Bihar Assembly Elections News: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आप पार्टी ने पहली सूची जारी किया
इन मुद्धों को लेकर आप पार्टी बिहार के सभी 243 सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी।
Bihar Assembly Elections 2025 AAP first list News in Hindi: पटना, आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी अजेश यादव बिहार विधान सभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों से पहली सूची जारी कर कहा कि बिहार के लोगों को दिल्ली में आपकी सरकार बनाने में काफी सहयोग रहा। दिल्ली एवं पंजाब में आप सरकार के द्वारा किया गया विकास कार्य की चर्चा पुरे देश में किया जा रहा है। बिहार में मंहगाई बिजली, भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य एवं बेरोजगारी से जनता त्रस्त है।
इन मुद्धों को लेकर आप पार्टी बिहार के सभी 243 सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। बिहार में आपका पार्टी का गठबंधन प्रदेश की जनता से है अन्य राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं है। उन्होंने कहा कहा कि प्रदेश में पहली सूची के बाद बची अन्य प्रत्याशियों की सूची क्रमबद्ध शीघ्र जारी कर दिया जाएगा।
जारी पहली सूची में बेगूसराय से डॉ. मीरा सिंह, कुशेश्वर योगी चौपाल, तरैया से अमित कुमार सिंह, कस्बा से भानु भारतीय, बेनीपट्टी से शुभदा यादव, फुलवारी से अरुण कुमार रजक, बांकीपुर से डॉ. पंकज कुमार ,किशनगंज अशरफ आलम ,परिहार से अखिलेश नारायण ठाकुर, गोविंदगंज अशोक कुमार सिंह ,बक्सर से पूर्व कैप्टन धर्मराज सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
(For more news apart from Bihar Assembly Elections 2025 AAP first list breaking news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)