संविधान के निर्माण में बाबा साहेब अम्बेदकर की महत्वपूर्ण भूमिका थी : मुख्यमंत्री

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि संविधान के निर्माण में बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर की महत्वपूर्ण भूमिका थी। समाज का हर तबका उनको याद करता है।

Babasaheb Ambedkar had an important role in the making of the Constitution: Chief Minister

पटना, (संवाददाता): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि संविधान के निर्माण में बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर की महत्वपूर्ण भूमिका थी। समाज का हर तबका उनको याद करता है। हमलोग बचपन से ही उनके बारे में सारी बातों को जानते रहे हैं। उनके प्रति हमारी पूरी श्रद्धा है। उन्होंने संविधान का बेहतर ढंग से निर्माण किया। समाज के हर तबके के उत्थान की बात की। 

गरीब तबके के लोगों को उन्होंने पढ़ने का अवसर दिलाया। उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा इतिहास में है । कटिहार जाने को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हम कटिहार जा रहे हैं, वहां पहुँचकर एक-एक चीज को देखेंगे। विधायकों एवं अन्य लोगों ने गंगा नदी के किनारे हो रहे कटाव की हमें जानकारी दी थी। उसी को जाकर देखेंगे की स्थिति क्या है। कटाव की सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम किए जाएंगे। हवाई मार्ग से कटिहार जाने के क्रम में रास्ते में देखेंगे कि कहीं और कोई दिक्कत तो नहीं है। 

लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कल उनके ऑपरेशन के बाद हमने फोन करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। उनका स्वास्थ्य अच्छा है यह बहुत खुशी की बात है। वहां के डॉक्टरों ने भी कहा है कि लालू प्रसाद का स्वास्थ्य अच्छा है।

तेजस्वी प्रसाद यादव एवं अन्य लोगों से भी हमारी हुई है। विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता मालिक है।