Patna News: केरल से कश्मीर तक दिखा इंडी गठबंधन का भारत विरोधी-बिहार विरोधी चेहरा- सम्राट चौधरी
अशोक स्तम्भ का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी बिहार की जनता
Patna News In Hindi: पटना (राजेश चौधरी), उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि केरल से कश्मीर तक,इंडीI गठबंधन सारी लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तोड़ कर सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीए और बिहार की अस्मिता पर चोट नहीं कर रहा है, बल्कि भारत की आत्मा पर वार कर रहा है।
चौधरी ने कहा कि अशोक स्तम्भ और सम्राट अशोक बिहार के ही नहीं , भारत की गौरवशाली विरासत है। बिहार और भारत की जनता इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले सप्ताह राहुल गाँधी की मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माँ को गाली दी गई, फिर केरल कांग्रेस ने बीड़ी से जोडकर बिहार का अपमान किया और अब कश्मीर में अशोक स्तम्भ की आकृति से तोड़फोड़ की गई।
चौधरी ये कहा कि हाल की सारी घटनाएं संयोग नहीं, बल्कि इंडी गठबंधन के भारत तोड़ों अभियान का सोचा-समझा प्रयोग है। उन्होंने कहा कि ये लोग हताशा में इतने गिर गए हैं कि पीएम मोदी और एनडीए का विरोध करते-करते भारत और इसके राष्ट्रीय सम्मान पर हमला करने लगे हैं। बिहार की जनता 2025 के चुनाव में देश -विरोधी और बिहार -विरोधी ताकतों को सबक सिखाएगी ।
(For more news apart from anti-India anti-Bihar face of Indy alliance was seen from Kerala to Kashmir Samrat Choudhary news in hindi, stay tuned to Rozana spokesman Hindi)