Bihar News: भावी पीढ़ियों के स्वर्णिम भविष्य के लिए मोदी-नीतीश की जोड़ी को ताकत दें: ललन सर्राफ

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

मधुबनी के फुलपरास विधानसभा क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन

Give strength to Modi-Nitish duo for golden future of future generations Lalan Sarraf news in hindi

Bihar News In Hindi: मधुबनी, (संवाददाता ): मधुबनी जिले के फुलपरास विधानसभा क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इस मौके पर  ललन कुमार सर्राफ ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव बिहार के विकास और समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में अत्यंत निर्णायक और महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।

उन्होंने कहा कि हम किसी भी कीमत पर बिहार को पुनः जंगलराज में नहीं धकेलने दे सकते हैं। इसलिए उन्होंने घटक दलों के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर इस चुनौती को फतह करें।  सर्राफ ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासपरक जोड़ी प्रदेशवासियों के लिए एक वरदान है। जितनी अधिक ताकत हम इस जोड़ी को देंगे, उतना ही हमारे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य स्वर्णिम बनेगा। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि वे बूथ स्तर पर मिलकर संयुक्त अभियान चलाएं और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक मतदाता तक प्रभावी रूप से पहुँचाने का संकल्प लेकर इस सभा से निकले।

सर्राफ ने बताया कि हाल ही में  नीतीश कुमार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि, 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, आने वाले पाँच वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का संकल्प, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, और सभी पंचायतों में विवाह भवन का निर्माण शामिल हैं। आज ही  नीतीश कुमार के करकमलों द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत हुई, जो महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक नई मिसाल साबित होगी। ऐसे ऐतिहासिक कदम सीधे आम जनता के जीवन में सुधार लाने और बिहार को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाने की दिशा में ठोस प्रयास हैं।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कोने-कोने से पांचों घटक दलों के कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री  रामनाथ ठाकुर, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह कोषाध्यक्ष  ललन कुमार सर्राफ, विधायक  अरुण शंकर कुमार, पूर्व मंत्री  अशोक राम, लोजपा (आर) के राष्ट्रीय सचिव  अरविंद सिंह , रालोमो की राष्ट्रीय महासचिव मती रेखा गुप्ता, हम (से) की ओर से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  राजीव रंजन, प्रदेश महासचिव  शैलेंद्र मंडल, वरीय नेत्री मती अप्सरा, जिला प्रभारी  रामप्रवेश पासवान, जिलाध्यक्ष फुले भंडारी, अंजीत चौधरी,  हरि प्रकाश सुल्तानिया,  ललित नारायण शारदा एवं मती संगीता ठाकुर सहित एनडीए के अनेक प्रमुख नेता मंच पर उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एनडीए के संकल्प और आपसी समन्वय पर जोर दिया।

(For more news apart from Give strength to Modi-Nitish duo for the golden future of future generations: Lalan Sarraf news in hindi, stay tuned to Rozana spokesman Hindi)