Patna News: दुर्गा महासप्तमी पूजा के अवसर पर ऋतुराज सिन्हा ने विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर की पूजा अर्चना

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

ऋतुराज सिन्हा ने बिहारवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

Rituraj Sinha offered prayers on Durga Maha Saptami Puja news in hindi

Patna News In Hindi: पटना, नवरात्रि को लेकर देश भर में दुर्गा पूजा की धूम है। माता की पूजा के लिए आम से खास तक हर कोई मां के दरबार पहुंच रहा है। बिहार के तमाम नेता भी नवरात्री के मौके पर पूजा पंडाल में पहुंचकर माता रानी की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने भी  पटना साहिब लोकसभा के बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में जगदंबा स्थान में पुजा अर्चना की और उसके बाद पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन किए।

बिहारवासियों को दी शुभकामना: ऋतुराज सिन्हा ने करौटा जगदबा स्थान रानीसराय नुनुवती कॉलेज पुरानी बाईपास रवाईच लखनपुरा सैदपुर मोदी पेडा रुकूनपुरा जगमालबिगह फतुहा के महरानी चौक स्थित पंडालों और मंदिरों का भ्रमण कर माता रानी से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर ऋतुराज सिन्हा ने बिहारवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और माता से आम जनता के साथ-साथ बिहार और देश के प्रगति और खुशहाली की कामना की।

ऋतुराज सिन्हा के साथ बाढ जिलाअध्यक्ष अरुण साह पूर्व विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लु मुखिया किसान मोर्चा के जिलाअध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह, सुधीर मुखिया ,आनंद, बिन्नी, चंद्रवंशी के अलावा सभी मंडलअध्यक्ष के साथ भाजपा के कार्यकत्ता मौजुद रहे।

इस दौरान जगह-जगह पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने माला, गुलदस्ता और माता रानी के चुनरी से उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से उनके और उनके परिवार का कुशलक्षेम जाना और बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया।

दुर्गा पूजा असत्य पर सत्य की विजय के उपलक्ष में मनाया जाता है। बिहार भी असत्य को पराजित करके सत्य की राह पर चले, बिहार और बिहार की जनता तरक्की करें, खुशहाल रहे, यही माता रानी से प्रार्थना है

(For more news apart from Rituraj Sinha offered prayers on Durga Maha Saptami Puja news in Hindi stay tuned ,to Spokesman Hindi)