Bihar News: नीतीश कुमार की नीति,नियत और निष्ठा पर बिहारवासियों का अटूट विश्वास :उमेश सिंह कुशवाहा
14 नवंबर को ऐतिहासिक बहुमत से एनडीए सरकार की वापसी तय - उमेश सिंहकुशवाहा
Bihar News: बिहार जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को जारी बयान में कहा कि मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 14 नवंबर को ऐतिहासिक बहुमत के साथ एनडीए सरकार की वापसी तय है। (Biharis have unwavering faith in Nitish Kumar's policies, intentions and loyalty: Umesh Singh Kushwaha news in hindi)
उन्होंने कहा कि पहले चरण के 121 सीटों पर जनता ने जाति और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान किया है। विशेषकर, बिहार के मतदाताओं ने मोदी-नीतीश की जोड़ी पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है, और यही रुझान दूसरे चरण में भी मजबूती से जारी रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों और डबल इंजन की विकासनीतियों के कारण पूरे बिहार में एनडीए की लहर नहीं, बल्कि सुनामी चल रही है। यह अभूतपूर्व जनसमर्थन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि एनडीए 2010 की जीत का रिकार्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रचने की ओर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की नीति, नियत और निष्ठा पर बिहारवासियों का विश्वास अडिग है। जनता भलीभांति समझ चुकी है कि परिवार की खुशहाली, राज्य की समृद्धि और समाज में शांति व सौहार्द केवल नीतीश सरकार में ही संभव है। इसलिए विपक्ष चाहे जितने हठकंडे अपना ले, अब उनकी दाल गलने वाली नहीं है।
श्री कुशवाहा ने कहा कि बिहार की जागरूक जनता झूठे वादों और पक्के इरादों के बीच का अंतर भलीभांति समझती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के नेता जनता को गुमराह करने के लिए ‘‘चाँद तोड़ लाने जैसे वादे’’ कर रहे थे, लेकिन 14 नवंबर को जनता उन्हें स्थायी रूप से घर बैठाने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि एनडीए की नीति शुरू से विकास और सुशासन केंद्रित रही है, और यह चुनाव विकसित बिहार के निर्माण का चुनाव है। दूसरी ओर, राजद और कांग्रेस का इतिहास काले अक्षरों में दर्ज है। जिनके माथे पर बिहार में कुशासन और जंगलराज स्थापित करने का कलंक लगा है, उनके झांसे में जनता अब कभी नहीं आने वाली है।
(For more news apart from Biharis have unwavering faith in Nitish Kumar's policies, intentions and loyalty: Umesh Singh Kushwaha news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)