भारत रत्न किसी के मांग से नहीं बल्कि जो इसके काबिल होगा उसको दिया जाएगा : चिराग पासवान 

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

कहा, नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ने का काम किया हैं

Chirag Paswan

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री  चिराग पासवान जी द्वारा पटना पहुंचते हीं प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार जी के भारत रत्न देने को लेकर पत्रकारों के पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि  नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ने का काम किया है। यकीनन यह अधिकार उनके काबिल है मैं मानता हूं लेकिन यह काफी प्रक्रिया के आधार से गुजरता है भारत रत्न जैसे सर्वोच्च सम्मान किनको दिया जाए और किनको नहीं दिया जाए या किसी के मांग से नहीं बल्कि जो इसके काबिल होगा उसको दिया जाएगा ।

लालू यादव के मामले पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री चिराग ने कहा कि मैं हमेशा कानून का सम्मान किया है यह देश कानून के आधार पर चलता है यकीनन तथ्यों के आधार पर कहीं ना कहीं दोष सिद्ध हुए होंगे सजा क्या है और क्या नहीं है यह तो समय बताएगा। लेकिन तथ्य सामने होंगे तभी आरोप सिद्ध हुआ होगा।