महागठबंधन सरकार आने के बाद से बिहार में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है: प्रशांत किशोर

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

आज लोगों की नजर में बिहार में अफसरों का भी जंगल राज कायम होता दिख रहा है।

Prashant Kishor

Patna: जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण के हाजीपुर में मीडिया से संवाद करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं इतने दिनों से मैं पैदल चल रहा हूं मैंने पाया है कि लॉ एंड ऑर्डर की समस्या बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से बड़ा रूप ले लिया है।

जब मैंने पदयात्रा की शुरुआत की थी तब उससे कुछ महीनें पहले ही महागठबंधन की सरकार अगस्त में बनी थी। चंपारण के लोगों के अंदर कानून व्यवस्था को लेकर काफी आशंका थी। जब पदयात्रा सीवान में पहुंची तब से मैं सीवान के लोगों को कहते हुए सुन रहा हूं कि हर दिन बिहार में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। आय दिन मर्डर, चोरी, डकैती की घटना बिहार में बढ़ गई है। आज मोटे तौर पर बिहार की जनता अफसरशाही से भी बहुत परेशान है। आज लोगों की नजर में बिहार में अफसरों का भी जंगल राज कायम होता दिख रहा है।