Patna News: ग्राम रक्षा दल को मुख्यमंत्री सचिवालय से मिला आश्वासन
ग्राम रक्षा दल की माँगों को मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में देने एवं मुख्यमंत्री के द्वारा माँगों पर विचार करने का आश्वासन मिला।
Patna Gram Raksha Dal News In Hindi: अपनी 07 सूत्री माँगों की पूर्ति हेतु प्रस्तावित ग्राम रक्षा दल के सदस्यों का मार्च पटना के गाँधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास के लिए अपने निर्धारित समय एवं रूट से निकाला गया। जिसका नेतृत्व संस्थान के प्रदेश संयोजक श्री मधुकान्त सिंह और प्रदेश अध्यक्ष श्री गौतम सिंह ने किया। पटना जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा मार्च को जे. पी. गोलंबर पर रोक दिया गया।
आन्दोलनकारियों की हुजूम द्वारा नारेबाजी की जाने लगी। पटना जिला प्रशासन के दंडाधिकारी श्री एम. एस. खान द्वारा एक पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री सचिवालय वार्त्ता के लिए ले जाया गया। जिसमें मधुकांत सिंह, गौतम सिंह, अभय सिंह कुशवाहा, राजू कुमार एवं अभिषेक कुमार शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर सचिव श्री राजेश परिमल जी से वार्त्ता हुई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे प्रदेश संयोजक श्री मधुकांत सिंह ने बताया कि अपर सचिव महोदय ने सातों माँगों की एक -एक बिंदु पर वार्त्ता किये। उन्होंने मुख्यमंत्री नाम का ज्ञापन लिया।
ग्राम रक्षा दल की माँगों को मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में देने एवं मुख्यमंत्री जी के द्वारा माँगों पर विचार करने का आश्वासन मिला। इसके बाद आन्दोलन को तत्काल स्थगित कर दिया गया। सिंह ने कहा कि कुछ दिन सरकार के निर्णय की प्रतीक्षा की जायेगी। यदि ग्राम रक्षा दल की माँगों को स्वीकार नहीं की जायेगी तो आन्दोलन के अगले कदम की घोषणा की जायेगी।
(For more news apart from Gram Raksha Dal got assurance from Chief Minister's Secretariat news in hindi, stay tuned to Rozana spokesman Hindi)