Patna News: जन सुराज के पश्चिमचंपारण प्रभारी विकास सिंह भाजपा में हुए शामिल, दिलीप जायसवाल ने किया स्वागत
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दोनों की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया।
Patna News: पटना, जन सुराज के पश्चिम चंपारण प्रभारी विकास सिंह और गोपालगंज जिला के सफ़ापुर पंचायत के मुखिया और मुखिया संघ अध्यक्ष, माझा के मंटू कुमार सिंह ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दोनों की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने जिला पार्षद प्रतिनिधि, गोपालगंज विकास कुमार सिंह तथा मंटू कुमार सिंह का पार्टी के स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों के कारण आज बड़ी संख्या में युवा भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विकास सिंह और मंटू सिंह के भाजपा में आने से गोपालगंज में भाजपा मजबूत होगी, जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति को सेवा मानकर कार्य करती है।
(For more news apart from Jan Suraj's West Champaran in-charge Vikas Singh joined BJP news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)