बिहार में आज सिर्फ मजदूर पैदा किया जा रहा है: प्रशांत किशोर

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

किशोर ने कहा कि हम जिन बच्चों का पेट काट-काट कर बड़ा कर रहे हैं उन्हें 20 से 22 साल के होते ही दूसरे राज्यों में मजदूरी के लिए भेज दे रहे हैं।

Today only laborers are being produced in Bihar: Prashant Kishore

Patna: जन सुराज पदयात्रा के दौरान वैशाली के हाजीपुर में आम सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में आज सिर्फ मजदूर पैदा किया जा रहा है। आज हम बच्चों को पैदा कर मजदूर बना रहे हैं। आज हम जिस बच्चे को पेट काट-काट कर बड़ा कर रहे हैं उन्हें 20 से 22 साल होने भी नहीं दे रहे हैं और दूसरे राज्यों में मजदूरी के लिए भेज दे रहे हैं।

बिहार के लड़के आज परदेस में बीमार हो भी जाएं तो भी उनके घर वाले तड़प कर रह जाते हैं पर अपने घर के परिवार को देख नहीं पाते। आज बिहार से बाहर गया लड़का सिर्फ छठ के समय 10 से 15 दिन के लिए अपने घर आते हैं। मजदूरी कर रहे लड़कों से पूछिये की कैसे वो अपना पेट काट के घर पैसा भेजते हैं ताकि उनके घर के बच्चे भूखे न सोये और आप अपना क़ीमती वोट गांव वालों को देखकर किसी दूसरे को सुनकर देते हैं।