डाॅ. अजय कुमार सिंह राजद के प्रदेश प्रवक्ता को रूप में मनोनीत

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

इस आशय की जानकारी राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी है।

photo

पटना: राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने डाॅ. अजय कुमार सिंह, विधान पार्षद को राजद का बिहार प्रदेश का प्रवक्ता मनोनीत किया है।

इस आशय की जानकारी राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी है। डाॅ. अजय कुमार सिंह को प्रवक्ता बनाये जाने पर राजद नेताओं ने बधाई देते हुए कहा है कि ये पार्टी के नीति, सिद्धांत और विचारों को आम जन तक पहुंचाने में पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेंगे। इससे पार्टी को लाभ होगा।