बाबा भीमराव अंबेडकर को सिंबल ऑफ नॉलेज भी कहा जाता है : राजपा

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

उनको मरणोपरांत देश रत्न से भी नवाजा गया।

Baba Bhimrao Ambedkar is also called the symbol of knowledge: Rajpa

पटना, (संवाददाता ) : राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के तत्वावधान में राष्ट्रीय सह प्रदेश कार्यालय पटना में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का हर्षोल्लास से जन्म दिवस मनाया गया। इस मौके पर बिहटा निवासी सनी कुमार को युवा पटना जिला का जिला अध्यक्ष, रवि यादव को मनेर प्रखंड अध्यक्ष एवं विकेश कुमार को बिहटा प्रखंड अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र साहनी ने इनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा इनका जन्म आज ही के दिन 1891 में मध्यप्रदेश के महू छावनी में हुआ था। उस समय छुआछूत का काफी प्रचलन चल रहा था। उनको स्कूल के क्लास रूम में नहीं बैठाया जाता था वे अपना क्लास स्कूल के बाहर बैठकर ही करते थे।

इसके बावजूद भी वे क्लास में टॉपर आते थे। उनके द्वारा हमारे देश का संविधान लिखा गया आज उसी संविधान के चलते पिछला, अति पिछड़ा एससी, एसटी ,ओबीसी का अस्तित्व बचा हुआ है। बाबा अंबेडकरको सिंबल ऑफ नॉलेज भी कहा जाता है। उनको मरणोपरांत देश रत्न से भी नवाजा गया। इस मौके पर प्रेम नाथ मालाकार, धनंजय यादव, मोहम्मद जावेद, आशुतोष कुमार, उमेश महतो, अर्जुन महतो, शिवजी यादव, अतुल कुमार, राज तिलक, राकेश चौधरी इत्यादि लोग उपस्थित थे।