Bihar News: सुशील मोदी का असमय जाना अपूरणीय क्षति - डॉ. प्रेम कुमार

राष्ट्रीय, बिहार

मैंने अपना एक भाई,एक मित्र,एक राजनीतिक साथी सिपाही खोया है- डॉ. प्रेम कुमार

Dr. Prem Kumar gave tribute to Sushil Modi, bihar news in hindi

Bihar News In Hindi: बिहार भाजपा के नेता बिहार सरकार के सहकारिता सह पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रेम कुमार श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी को याद करते हुए कहा कि सादगी भरा जीवन जीने वाले, बिहार और देश की राजनीति में एक नई दिशा और दशा को स्थापित करने वाले, मुद्दों की राजनीति, आंकड़ों के जादूगर, अनुशासन प्रिय, काम के पक्के एवं सच्चे नेता थे श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी बिहार की राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनके जाने से अपूरणीय क्षति है।

मैंने अपना एक भाई,एक मित्र,एक राजनीतिक साथी सिपाही खोया है। सुशील कुमार मोदी के निधन से भाजपा ही नहीं पूरे बिहार में शोक की लहर है। चलते-फिरते मानवीय रिकॉर्ड धारी मशीन थे। वे जब भी कभी किसी विषय पर बोलते थे तो तथ्यों के आधार पर उनकी प्रस्तुति होती थी। सादा,खान-पान अपने आदर्शों के प्रति सख्त,राजनीतिक शख्स बिरले ही मिलते हैं।

बिहार राजनीति के चार दशक से धूरी बने हुए थे सुशील जी। उनका कैंसर से पीड़ित होना एवं इस तरह से अचानक हम सबों को छोड़कर इस दुनिया से विदा होना विश्वास ही नहीं हो पा रहा है। उनका बिछुड़न अंतः मन को झकझोर रहा है।

उनके साथ बिताए पल,उनकी बातें मानस पटल पर याद आ रहे हैं। दुख की इस घड़ी में हम सब पीड़ित परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है पीड़ित परिवार को दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करें और मृत आत्मा को चीड़ शांति प्रभु के श्री चरणों में मिले। मेरी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि सुशील कुमार मोदी जी के चरणों में।

(For more news apart from Dr. Prem Kumar gave tribute to Sushil Modi, Bihar news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)