Bihar Elections 2025: बीजेपी में शामिल हुईं Maithili Thakur,दरभंगा की अलीनगर सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

Maithili Thakur joins BJP news in hindi

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी पारा हाई है। लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है और वे दरभंगा की अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उनको बीजेपी की सदस्यता दिलाई। (Maithili Thakur joins BJP news in hindi) 

बता दे कि मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को हुआ। वह अभी 25 साल की हैं। वह बिहार के मधुबनी से आती हैं। मगर वो काफी समय  से दिल्ली के नजफगढ़ में रह रहीं है।

मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर हैं जो उनके गुरु भी हैं और संगीत की शिक्षा देते हैं। वहीं पूजा ठाकुर उनकी मां हैं। मैथिली ठाकुर के दो भाई हैं ऋषभ ठाकुर और अयाची।

कौन है मैथिली ठाकुर? 

मैथिली ठाकुर एक प्रसिद्ध भारतीय लोक गायिका हैं जो अपनी मधुर आवाज और मिथिला की लोक-संस्कृति को देश-विदेश में फैलाने के लिए जानी जाती हैं। वह बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी गांव से हैं और उनका जन्म 25 जुलाई 2000 को हुआ था। मैथिली ठाकुर ने अपनी संगीत की शिक्षा अपने पिता रमेश ठाकुर और दादा से प्राप्त की है। उन्होंने महज 11 साल की उम्र में जी टीवी के ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ शो में अपनी पहचान बनाई थी।

मैथिली ठाकुर की लोकप्रियता को देखते हुए, उन्हें बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। अब, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा है और संभावित रूप से दरभंगा की अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

(For more news apart from Maithili Thakur joins BJP news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)