बिहार में भीषण गर्मी, 11 लोगों की मौत

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

सासाराम जिला मुख्यालय पर तैनात दो सैप जवानों की लू लगने से मौत हो गई.

photo

बिहार: बिहार में लू ने लोगों की जान लेना शुरू कर दी है. प्रदेश में लू के रेड अलर्ट के बीच 24 घंटे में लू लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। अकेले भोजपुर में 6 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 4 की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। इसके अलावा रोहतास में दो, नालंदा में एक, जमुई में एक और गया में एक मौत हुई है।

अस्पतालों में हीट स्ट्रोक की शिकायतें भी मरीज बढ़ रहे हैं। भोजपुर में गुरुवार को 4 बुजुर्ग और 2 युवक की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मौत हीट स्ट्रोक से हुई है। इसके साथ ही डॉक्टरों ने हीट स्ट्रोक के लक्षण भी बताए हैं। पुलिस ने दो की पहचान कर ली है। बाकी की पहचान की जा रही है।

सासाराम जिला मुख्यालय पर तैनात दो सैप जवानों की लू लगने से मौत हो गई. दोनों जवान कोर्ट के गेट नंबर पर तैनात थे। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर अचानक सैप जवान गौरी प्रसाद और यमुना यादव की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां देर शाम दोनों की मौत हो गई।

सासाराम जिला मुख्यालय पर तैनात दो सैप जवानों की लू लगने से मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक गौरी प्रसाद और यमुना यादव की तबीयत गुरुवार दोपहर अचानक बिगड़ गई. उन्हें इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां देर शाम दोनों की मौत हो गई।

उधर, गया प्रखंड के खजूरी में लू लगने से 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक ठेकेदारी का काम करता था। वह भवन का निर्माण कार्य देखता था। गुरुवार को खजूरी उत्क्रमित उच्च विद्यालय के निर्माण कार्य को देखने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इधर, जमुई के झाझा रेलवे स्टेशन पर बलिया-सिलदह एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण गर्मी के कारण एक महिला की तबीयत बिगड़ गई. महिला के साथ सफर कर रही एक अन्य महिला ने झाझा स्टेशन पर आरपीएफ को सूचना दी कि महिला बीमार है। आरपीएफ ने महिला को इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सक ने उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान यूपी के बलिया जिले की रहने वाली रेखा शर्मा (46) के रूप में हुई है।

इसके साथ ही जमुई में एक और शख्स की लू लगने से मौत हो गई है. मृतक की पहचान अजीत कुमार के रूप में हुई है, जो लघु सिंचाई विभाग में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत था.

इस सीजन में गुरुवार को पहली बार मौसम विभाग ने कई जिलों में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.