Bihar News: भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेन्द्र कुशवाहा

राष्ट्रीय, बिहार

उपेन्द्र कुशवाहा ने कर्पूरी ठाकुर जी के तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही|

Bihar News: Bharatratna Jannayak Karpoori Thakur's thoughts are relevant even today: Upendra Kushwaha

Bihar News: देश के प्रख्यात समाजवादी चिंतक, पूर्व मुख्यमंत्री भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का विचार आज भी प्रासंगिक है| उनके समता-सादगी व स्वावलंबन से हम सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए| उक्त बाते आज राष्ट्रीय लोक जनता दल के बिहार प्रदेश कार्यालय में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी का 36 वीं पुण्यतिथि समारोह के अवसर पर रालोजद सुप्रीमो व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कर्पूरी ठाकुर जी के तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही|

उक्त आशय की जानकारी देते हुए रालोजद के बिहार प्रदेश प्रवक्ता व महासचिव राम पुकार सिन्हा ने बताया की इस पुण्यतिथि समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के साथ पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता ई.शम्भुनाथ सिन्हा, अंगद कुशवाहा, प्रशांत पंकज, डा. परमानन्द सिंह, ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, खुर्शीद अहमद अशोक कुशवाहा, डा.बिरेन्द्र प्रसाद दांगी, मोहन यादव, सौरव सागर, बैधनाथ मेहता, बिनोद पप्पू ने जननायक व भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को समाजवाद, लोकतंत्र व धर्मनिरपेक्षता का पूरोधा बताते हुए उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धान्जली  अर्पित की |    

(For more news apart from  Bihar News: Bharatratna Jannayak Karpoori Thakur's thoughts are relevant even today: Upendra Kushwaha, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)