संतोष कुमार बसपा बिहार मुख्य सेक्टर जोन प्रभारी बने

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

देश हित में यूजीसी कानून लागू होना चाहिए : संतोष कुमार

संतोष कुमार

भभुआ कैमूर : बहुजन समाज पार्टी ने बिहार स्तर पर मुझे जो पद दिया है उक्त जिम्मेदारी को बखुबी रूप से निभाऊंगा। उक्त बातें मातोश्री पाना भवन में बिहार प्रदेश के मुख्य जोन प्रभारी संतोष कुमार ने कहीं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन सुश्री मायावती जी,राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद, मुख्य सेक्टर प्रभारी पुर्व सांसद राजाराम, बिहार प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो, बिहार प्रदेश केंद्रीय स्टेट प्रभारी दिनेश कुमार गौतम, को बधाई देते हुए कहा की इनके मार्गदर्शन में बिहार में पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि सेक्टर स्तर पर पंचायत से लेकर जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए एड़ी चोटी एक कर देंगे। उन्होंने बल देते हुए कहा कि बहुजन महानायकों की विचारधारा पर पार्टी कैडरों को प्रशिक्षण देकर और मजबूत करने का काम करूंगा। उन्होंने यूजीसी पर कहा कि पूरे देश में जाति उन्माद,धार्मिक उन्माद जैसे नफरत को फैला कर राष्ट्र हित को कमजोर किया जा रहा है जबकि राष्ट्र के लिए भेदभाव वाले कानून लागू होने चाहिए ताकि देश का भविष्य उज्जवल हो सकें।