CM Nitish Kumar 19 नवंबर को देंगे इस्तीफा, 20 नवंबर को पटना में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
CM Nitish Kumar Resignation News: बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना में होने की संभावना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई शीर्ष नेता और केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। यह जानकारी सोमवार को आधिकारिक सूत्रों ने दी। (Nitish Kumar to be sworn in again as Bihar Chief Minister on November 20 news in hindi)
सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना के गांधी मैदान में तैयारियां जारी हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि नवनिर्वाचित विधायक मंगलवार को बैठक कर अपने विधायक दल के नेता का चयन करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार बतौर मुख्यमंत्री बिहार शपथ ले सकते हैं. उनके साथ-साथ 31 मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं।
उन्होंने कहा, “संभावना है कि नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 या 21 नवंबर को होगा।”इस बीच, बिहार की निवर्तमान राजग सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधानसभा भंग करने की सिफारिश करने के लिए अधिकृत किया गया।
एक मंत्री ने बताया, “कैबिनेट ने 19 नवंबर को विधानसभा भंग करने की सिफारिश का प्रस्ताव पारित किया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलकर कैबिनेट के निर्णय की जानकारी दी।” हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में 243 सदस्यीय सदन में राजग ने 200 से अधिक सीट पर जीत दर्ज की है, जिनमें भाजपा ने सर्वाधिक 89 सीट जीतीं और जनता दल (यूनाइटेड) को 85 सीट मिलीं।
(For more news apart from Nitish Kumar to be sworn in again as Bihar Chief Minister on November 20 news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)